फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Bureau of Indian Standards raids On Online Shopping store seizes many products of poor quality

Dehradun: भारतीय मानक ब्यूरो का फ्लिपकार्ट के स्टोर पर छापा, घटिया गुणवत्ता के कई उत्पाद जब्त

Tue, 13 May 2025 10:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 May 2025 10:08 PM IST
सार

देहरादून में बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि फ्लिकार्ट डिलीवरी स्टोर पर निरीक्षण के दौरान पंखे, हेयर ड्रायर समेत कई विद्युत उपकरण, खिलौने, जूते व अन्य सामानों पर गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का उल्लंघन पाया गया।

विज्ञापन
Dehradun News Bureau of Indian Standards raids On Online Shopping store  seizes many products of poor quality
टीम ने सामान किया जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन उत्पादों की खरीददारी में भी सावधान रहें। जीएमएस रोड पर फ्लिपकार्ट के गोदाम से घटिया गुणवत्ता के उत्पाद जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की देहरादून शाखा ने की है।

विज्ञापन


देहरादून में बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि फ्लिकार्ट डिलीवरी स्टोर पर निरीक्षण के दौरान पंखे, हेयर ड्रायर समेत कई विद्युत उपकरण, खिलौने, जूते व अन्य सामानों पर गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का उल्लंघन पाया गया, जिन्हें बीआईएस टीम ने मौके पर जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई बीआईएस अधिनियम के तहत जारी है।
विज्ञापन


Roorkee: रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने सभी उपभोक्ता, उत्पादक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपील की है कि वे केवल बीआईएस प्रमाणित उत्पादों का ही निर्माण, बिक्री और वितरण करें। उपभोक्ताओं को बीआईएस मानक चिह्न वाले उत्पादों की प्रामाणिकता जांचने और शिकायत दर्ज करने के लिए बीआईएस केयर मोबाइल ऐप का उपयोग करें। छापा मारने वाली टीम में संयुक्त निदेशक श्याम कुमार, सचिन चौधरी, नीलम सिंह, अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर त्रिभुवन बांगड़ी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed