{"_id":"682365d374846150f2001cc8","slug":"roorkee-encounter-between-police-and-cow-smugglers-in-rolahera-forest-accomplice-absconding-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी फरार
Tue, 13 May 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 May 2025 09:07 PM IST
सार
पिरान कलियर थाना पुलिस को क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर एसओ रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गो तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गो तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्करों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पिरान कलियर थाना पुलिस को क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर एसओ रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गो तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो तस्कर के पैर में गोली लग गई। जबकि अन्य तीन मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Dehradun: धनोल्टी तहसील का नाजिर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगी थी रकम
विज्ञापन
घायल की पहचान नौशाद निवासी सिकरोढा थाना भगवानपुर के रूप में हुई। घायल को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके से सरंक्षित पशु का मांस, अवशेष, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो कारतूस एक तमंचा, दो खोखा बरामद हुए।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हुआ है। तीन फरार हो गए। घायल तस्कर पर थाना भगवानपुर में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार तस्करों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।