फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: BJP MLA Vinod Chamoli Gives Warning to protest in Secretariat

देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने दी सचिवालय पर धरना देने की चेतावनी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 12 Sep 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Sep 2021 11:40 PM IST
सार

Dehradun News: धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी गेट से ऋषि विहार तक नाले और सड़क को ठीक करने का कार्य किया जाना है। जर्जर सड़क और नाला खुला होने के कारण वहां आए दिन वाहन सवार और पैदल लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: BJP MLA Vinod Chamoli Gives Warning to protest in Secretariat
भाजपा विधायक विनोद चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में टूटी सड़क और नाले का सुधारीकरण कार्य न होने पर रविवार को नाराजगी जताते हुए ऋषि विहार व इंद्रा एन्क्लेव से बड़ी संख्या में लोग धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के आवास पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों की इस बात को लेकर विधायक से कहासुनी भी हो गई। विधायक ने कहा कि इसे लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द इसका शासनादेश जारी किए जाने के लिए उनकी अधिकारियों से वार्ता भी हुई है। विधायक ने कहा कि 15 दिन के भीतर शासनादेश नहीं हुआ तो जनता की समस्या देखते हुए वह खुद क्षेत्रवासियों के साथ सचिवालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस पर क्षेत्रवासी शांत हुए और विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी गेट से ऋषि विहार तक नाले और सड़क को ठीक करने का कार्य किया जाना है। जर्जर सड़क और नाला खुला होने के कारण वहां आए दिन वाहन सवार और पैदल लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लंबे समय से इस कार्य को शुरू किए जाने के लिए मांग चल रही है। रविवार को ऋषि विहार इंद्रा एन्क्लेव आवासीय समिति से जुड़े लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक विनोद चमोली से इस संबंध में मिलने का समय मांगा। 
विज्ञापन


एक बस और अन्य निजी वाहनों में भरकर लगभग 250 से अधिक लोग विधायक विनोद चमोली के ओल्ड नेहरू कॉलोनी स्थित निजी आवास पर पहुंचे। जहां लोगों ने कहा कि सड़क और नाले का निर्माण न होने से परेशानी हो रही है। इस बीच कुछ लोगों ने विधायक पर मामले में सख्त कदम न उठाने के आरोप लगा दिए। जिस पर विधायक और कुछ लोगों में तीखी बहस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना था कि उन पर बिना कुछ सोचे समझे दबाव बनाने की कोशिश न करें। वह क्षेत्र में विधायक निधि और अन्य मद से कई विकास कार्य करा चुके हैं। सड़क और नाला निर्माण कार्य के लिए भी लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इस पर अब शासनादेश होना है। 

बाद में समिति के पदाधिकारियों ने यह कहकर कि वह उनके विधायक हैं, इसलिए अपनी पीड़ा उनके सामने रख रहे हैं। समिति के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह उनकी समस्या दूर कर देंगे, इसलिए वह उनके समक्ष मामला रख रहे हैं। विधायक ने भी कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके हित के लिए जहां तक जरूरत होगी लड़ेंगे। इस पर कई देर बाद मामला शांत हो पाया।

15 दिन में कार्य पूूरा नहीं हुआ तो अब मेरा सब्र टूट जाएगा : चमोली 

सत्ताधारी पार्टी के विधायक चमोली ने संपर्क करने पर बताया कि नाले को भूमिगत करने और उसके बाद सड़क निर्माण का कार्य होना है। आईटीबीपी से सटे होने और अन्य स्वीकृति को लेकर इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। मुख्यमंत्री उनके अनुरोध पर इसकी घोषणा भी कर चुके हैं। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में है। फिर भी कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक चमोली ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रवासियों को यह भी बता दिया है कि वह इसके लिए लगातार शासन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

अगले रविवार को वह क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। एक शासनादेश होने में अगर दो महीने लग रहे हैं तो यह अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल है और चिंताजनक स्थिति है। अगर 15 दिन के भीतर शासनादेश न हुआ तो जनता की समस्या को देखते हुए अब मेरा सब्र टूट जाएगा। विधायक चमोली ने कहा कि वह खुद क्षेत्रवासियों के साथ सचिवालय में धरने पर बैठेंगे। आखिर अधिकारियों के इस तरह के रवैये से सरकार की छवि खराब होने से बचाना भी हमारा दायित्व है।

यह पहुंचे थे विधायक आवास पर 
विधायक विनोद चमोली के आवास पर वासुदेव जखमोला, रघुवीर सिंह भंडारी, लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, केसर सिंह, नीरज पंवार, जितेंद्र रावत, मंजू ध्यानी, मंजू डसीला, मंजू रावत, ईश्वर नागर, राहुल पॉल आदि लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed