फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Baba Baukhnag doli will leave for Ayodhya CM Dhami perform puja in parade Ground

Dehradun: अयोध्या के लिए रवाना होगी बाबा बौखनाग की डोली, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

Tue, 16 Jul 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2024 07:43 PM IST
सार

बाबा बौखनाथ सिलक्यारा सहित क्षेत्र की तीन पट्टियों के ईष्ट देव हैं। यहां नागराज का मंदिर है। यहां बाबा बौखनाग की ही पूजा-अर्चना की जाती है। बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है।

विज्ञापन
Dehradun News Baba Baukhnag doli will leave for Ayodhya CM Dhami perform puja in parade Ground
सीएम धामी ने की बाबा बौखनाग की पूजा - फोटो : ani

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउंड में बाबा बौखनाग की डोली के अयोध्या धाम भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। बाबा बौखनाग की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और डोली को स्वयं कंधा देकर रवाना किया।

विज्ञापन


सीएम ने बाबा बौखनाग डोली समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी बाबा बौखनाग के प्रति गहरी आस्था है। बाबा की कृपा पूरे उत्तराखंड पर है। इसका उदाहरण सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशल रिहाई है। जिनकी कृपा से यह असंभव कार्य संभव हो सका। बाबा का स्मरण करने से हमें रास्ता मिला और सभी लोग सकुशल रेस्क्यू किए गए। पूरे देश में इस घटना की चर्चा हुई और हमारे प्रयासों की तारीफ भी हुई, यह बाबा का आशीर्वाद रहा। सीएम ने कहा कि बाबा की कृपा से हमारा राज्य नीति आयोग की ओर से जारी सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में 10वें से पहले स्थान पर आया है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा में भी रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। बाबा की कृपा से यमुनोत्री और गंगोत्री में भी श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में बढ़ी है। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, मनवीर चौहान, विनोद डोभाल, दीपक बिजल्वाण, सत्येंद्र राणा, आलोक रावत, चंडी प्रसाद, यशवंत सिंह, गोपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा का मंदिर जल्द बनकर तैयार होगा
सीएम ने कहा, श्रमिकों को सकुशल निकालने के बाद वहां पर बाबा बौखनाग के मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। वह कार्य हो रहा है। शीघ्र ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम ने बड़कोट पंपिंग पेयजल योजना के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए बाबा बौखनाग मेले को राजकीय मेले के रूप में आयोजित किए जाने की बात कही।


बता दें कि बाबा बौखनाथ सिलक्यारा सहित क्षेत्र की तीन पट्टियों के ईष्ट देव हैं। यहां नागराज का मंदिर है। यहां बाबा बौखनाग की ही पूजा-अर्चना की जाती है। बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है।

बीते साल उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए टनल हादसे के बाद बचाव अभियान में लोग हर दिन लोग बाबा बौखनाग की पूजा अर्चना करते रहे। उनका मानना था कि बाबा बौखनाग की कृपा से ही रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed