Dehradun: बोर्ड बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रद्द, अब बिजली बिल के साथ आएग
आम लोगों के घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के शुल्क में 20 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को नगर निगम की बोर्ड बैठक में हरी झंडी नहीं मिली। पार्षदों के भारी विरोध के बाद इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का शुल्क अब बिजली बिल के साथ जुड़कर आएगा। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रद्द
आम लोगों के घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के शुल्क में 20 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को नगर निगम की बोर्ड बैठक में हरी झंडी नहीं मिली। पार्षदों के भारी विरोध के बाद इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। हालांकि, व्यावसायिक संपत्तियों, होटल, अस्पताल, दुकानों, स्कूलों को बढ़ा हुआ यूजर चार्ज देना होगा।बृहस्पतिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में 16 प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे गए। इनमें से एक को छोड़कर बाकी प्रस्ताव पास हो गए। नगर निगम की ओर से गठित कमेटी ने डोर-टु-डोर कूड़ा उठान के लिए प्रतिमाह यूजर चार्ज के तौर पर लिए जाने वाले प्रति परिवार 50 रुपये के शुल्क को 70 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था।
इसे चर्चा के लिए सदन में रखा गया लेकिन पार्षदों के विरोध के बाद इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। मेयर गामा ने स्पष्ट किया कि फिलहाल आवासीय घरों से उठाए जाने वाले कूड़े पर यूजर चार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा। जबकि, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़े का शुल्क श्रेणीवार लिया जाएगा।
ये है एक महीने का चार्ज
सामान्य घरों से - 50 रुपये
मलिन बस्तियों से - 30 रुपये
साेसायटी
40 फ्लैट तक - 2000
100 फ्लैट तक - 5000
100 से ऊपर - 10,000
होटल
20 बेड : 1000
40 बेड : 2500
फाइव स्टार : 10,000
अस्पताल
20 बेड तक : 800 रुपये
21-50 बेड तक : 1500 रुपये
50 से अधिक बेड : 5000 रुपये
स्कूल
बोर्डिंग स्कूल : 2000
सामान्य : 500
दुकान
छोटी दुकान : 100 रुपये
बड़ी दुकान : 500 रुपये
मेगा स्टोर : 1000 रुपये