{"_id":"6ac4f1be42ad8b17c80d38c1","slug":"dehradun-nabard-s-apple-festival-3-0-to-be-held-on-october-8-and-9-growers-to-get-a-marketing-platform-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आठ और नौ अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आठ और नौ अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच
Tue, 06 Oct 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:38 PM IST
सार
सेब महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य नाबार्ड द्वारा समर्थित विकास परियोजनाओं से जुड़े किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी विपणन मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
सेब
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आठ और नौ अक्तूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन होगा। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन करेंगे। नाबार्ड अधिकारियों के मुताबिक सेब महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य नाबार्ड द्वारा समर्थित विकास परियोजनाओं से जुड़े किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी विपणन मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
महोत्सव में प्रदर्शित उत्पाद उत्तराखंड के पांच जिलों में नाबार्ड समर्थित जनजातीय विकास परियोजनाओं एवं कृषक उत्पादक संगठनों से जुड़े उत्पादकों द्वारा लाए जाएंगे। इस वर्ष महोत्सव में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हर्षिल, चकराता एवं रामगढ़ क्षेत्र के ए-ग्रेड सेब उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही कपकोट एवं रामगढ़ के कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा प्राकृतिक विधि से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली कीवी भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ 2027: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
विज्ञापन
महोत्सव में ताजी सब्जियां, देशी घी, जैविक सरसों तेल, जैविक गुड़, जैविक दालें, हिमालयी शहद एवं अन्य प्राकृतिक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के भौगोलिक संकेतक उत्पादों, ऐपण कला, ताम्र शिल्प, रिंगाल हस्तशिल्प सहित अन्य पारंपरिक एवं हस्तशिल्प उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।