{"_id":"5b422d594f1c1b10278b51a9","slug":"dehradun-mkp-pg-college-admission-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेपी में पहली मेरिट से आज शुरू होंगे दाखिले, असली प्रमाण पत्र साथ जरूर ले जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेपी में पहली मेरिट से आज शुरू होंगे दाखिले, असली प्रमाण पत्र साथ जरूर ले जाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र के पहली मेरिट से दाखिले सोमवार को शुरू होंगे। जिन छात्राओं का नाम पहली सूची में आया है, वे अपने फॉर्म भर सकती हैं। दाखिले के समय छात्राओं को अपने सभी असली प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे। इस साल से कॉलेज में केवल ट्यूशन फीस और कॉलेज से संबंधित शुल्क ही जमा होगा। विवि का परीक्षा शुल्क छात्राओं को ऑनलाइन जमा कराना होगा।
विज्ञापन
एमकेपी कॉलेज में शनिवार को पहली मेरिट जारी हुई थी। इसमें बीएससी सीबीजेड में जनरल की कटऑफ 77.20 प्रतिशत, बीकॉम में जनरल की कटऑफ 65.40 प्रतिशत और बीए की कटऑफ 53.60 प्रतिशत रही। तीनों कोर्सेज में 12वीं में इससे कम अंकों वाली छात्राओं को पहली मेरिट से दाखिला नहीं मिलेगा। दाखिले के लिए ऑनलाइन मेरिट फॉर्म का प्रिंट, पंजीकरण कराते वक्त जो डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए होंगे, उनकी असली और स्व: प्रमाणित कॉपी, आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र आदि साथ लेकर जाने होंगे। जिन छात्राओं ने कॉलेज से प्रॉस्पेक्टस खरीद लिया है, वह उसमें दिए गए सभी फॉर्म भी भरकर साथ ले जाएं।
विज्ञापन
प्रॉस्पेक्टस कॉलेज में 100 रुपये के शुल्क पर उपलब्ध है। एडमिशन कमेटी सबसे पहले काउंसिलिंग कर विषयों का निर्धारण करेगी। इसके बाद छात्रा को संबंधित विषय के शुल्क का चालान कॉलेज से लेना होगा। इस चालान से बैंक में फीस जमा करानी होगी। फीस चालान की कॉपी लेकर वापस कॉलेज में आना होगा। यहां चालान की कॉपी, सभी प्रमाण पत्र, प्रॉस्पेक्टस में दिए गए फॉर्म भरकर जमा कराने होंगे। इसके बाद एडमिशन हो जाएगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि का शुल्क होगा ऑनलाइन जमा
इस बार गढ़वाल विवि के सभी कॉलेजों में केवल कॉलेज स्तर का शुल्क ही जमा किया जाएगा। गढ़वाल विवि का परीक्षा शुल्क छात्र-छात्राओं को अलग से जमा कराना होगा। इसके लिए गढ़वाल विवि ने एक खाता संख्या जारी की हुई है। कॉलेज से यह खाता पता करके छात्रों को परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। गत वर्ष यह नियम आंशिक रूप से लागू हुआ था लेकिन इस साल अनिवार्य तौर पर लागू कर दिया गया है।