जम्मू-कश्मीर: राजौरी के आईईडी ब्लास्ट में देहरादून के मेजर शहीद, 19 दिन बाद होनी थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर शनिवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए हैं।
देहरादून की नेहरू कॉलोनी में उनका निवास है। जानकारी के मुताबिक अगले माह सात मार्च को वह विवाह बंधन में बंधने वाले थे। शहीद चित्रेश के पिता उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। जो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। विस्फोट में एक अन्य जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है। सैन्य प्रवक्ता ने भी आईईडी ब्लास्ट में एक मेजर के शहीद तथा एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है।
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर सेक्टर के लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र लगाई गई आईडी का पता चलने के बाद सेना की ओर से इसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बताते हैं कि तीन आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया गया था, लेकिन चौथे आईईडी को डिफ्यूज करते समय इसमें ब्लास्ट हो गया।
इसमें इंजीनियरिंग विभाग के एक मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। वह 21जीआर में तैनात थे। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सेना के अन्य अधिकारी व जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।