फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun loot in RTO employee house case filed finally

देहरादूनः आरटीओ कर्मचारी के घर लूटपाट का मुकदमा दर्ज, तहरीर में चार बदमाशों का जिक्र

Thu, 24 Oct 2019 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
dehradun loot in RTO employee house case filed finally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आरटीओ आफिस में राजस्व निरीक्षक आलोक गुप्ता के घर पर हुई लूटपाट के मामले में बुधवार को बसंत विहार पुलिस ने अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में चार ही बदमाशों का जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान लूट को डकैती में तरमीम कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी के आदेश पर बसंत विहार पुलिस ने आरटीओ आफिस के राजस्व निरीक्षक आलोक गुप्ता की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला 22 दिन से जांच में उलझा हुआ था।
विज्ञापन

 

एक करोड़ 38 लाख का कैश लूटा था

दरअसल अभिमन्यु एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के आवास पर डकैती में कानून की गिरफ्त में आए बदमाशों ने खुलासा किया था कि इस साल मई माह में उन्होंने आरटीओ में आरआई आलोक गुप्ता के घर में डकैती डालकर एक करोड़ 38 लाख का कैश लूटा था।

यह मामला उछलने के बाद आलोक गुप्ता की पत्नी रीमा सिंघल की तरफ से तहरीर आई थी, जिसमें चार बदमाशों द्वारा घर में घुसकर पांच लाख रुपये कैश और 20 लाख रुपये के जेवरात लूटने का जिक्र किया था। 

कप्तान के आदेश पर एसपी सिटी श्वेता चौबे ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए थे। पुलिस ने फिलहाल लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बसंत विहार एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि विवेचना के दौरान लूट को डकैती की धारा में तरमीम कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed