फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Festival 2022: CM Pushkar Singh Dhami inaugurated, singer Sonu Nigam perform

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2022: सीएम धामी ने कहा -उत्तराखंड में साहित्य, कला को विशेष सम्मान, सोनू निगम की परफॉरमेंस बनी यादगार

Mon, 04 Apr 2022 09:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Apr 2022 09:07 AM IST
सार

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम सत्र में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अली अब्बास जफर, गीतकार प्रसून जोशी और वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा ने संवाद किया। उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की संभावनाओं, राज्य के अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Dehradun Literature Festival 2022: CM Pushkar Singh Dhami inaugurated, singer Sonu Nigam perform
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की शानदार प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहित्य, कला, शिल्प को विशेष सम्मान मिलता है। कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड ग्रोथे डेकेड सत्र के साथ हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने दशक में प्रदेश के ओवरऑल परफॉरमेंस पर चर्चा की।

विज्ञापन

 

इस सत्र में उनके साथ प्रसिद्ध कवि व लेखक प्रसून जोशी और फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर व संपादक गढ़वाल पोस्ट सतीश शर्मा मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड़ ने अब तक कई विशिष्ट उपलब्धियों को हासिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है, जिसमें सभी राज्यों में तेजी से विकास कार्य व उन्नति हो रही है।

विज्ञापन

 

जब उत्तराखंड 25 वर्ष की आयु प्राप्त करेगा, राज्य में निश्चित रूप से सभी शीर्ष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डीएलएफ के संस्थापक सम्रांत विरमानी ने कहा कि देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से सभी बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। प्रसून जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा नेताओं को राज्य का नेतृत्व करते हुए देखकर खुशी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...काशी टू कश्मीर : कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने
 

अंतिम दिन तमाम शख्सियतों ने साहित्य, कला, सिनेमा समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। समापन सत्र में आयोजकों और विभूतियों ने अगले वर्ष कार्यक्रम को और बड़ा आकार देने के साथ ही शिल्प को भी समारोह का हिस्सा बनाने की बात कही। साथ ही इस कार्यक्रम के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की वकालत की। 

फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर की चर्चा

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के सभी सत्र पौंधा स्थित दून इंटरनेशनल, रिवरसाइड कैंपस में आयोजित हुए, समापन सत्र का आयोजन मसूरी रोड स्थित होटल हयात में हुआ। अंतिम सत्र में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अली अब्बास जफर, गीतकार प्रसून जोशी और वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा ने संवाद किया। उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की संभावनाओं, राज्य के अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत से जुड़े लोग फिल्म शूटिंग के लिए लगातार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 

इससे पहले रिवरसाइड कैंपस में कई सत्र आयोजित हुए, जिसमें साहित्य, कला, सिनेमा, पेंटिंग समेत अन्य पर चर्चा हुई। डीजीपी अशोक कुमार, शिव कुणाल वर्मा, अनिरूद्ध चक्रवर्ती, प्रीति शेनॉय व किरन मनराल, रिटायर्ड आईपीएस आलोक लाल, ताहिरा कश्यप खुराना, रिचा अनिरुद्ध, रस्किन बांड व इम्तियाज अली, साजिया मलिक, विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी, चंदन सिन्हा, हृद्येश जोशी, सौर्मिष्ठा मुखर्जी, अदिति मित्तल, योगेश कुमार, अभिजय नेगी, अनूप नौटियाल, सोना महापात्रा, सीमा आनंद, डा. मनाली अरोड़ा, रोहित त्रिवेदी, अतुल पुंडीर, प्रसून जोशी, अद्वैता काला ने अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed