फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wasim Rizvi to star in a film based on persecution of Kashmiri Pandits

काशी टू कश्मीर : कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने

Mon, 04 Apr 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक प्रजापति, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 04:05 AM IST
सार

फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Wasim Rizvi to star in a film based on persecution of Kashmiri Pandits
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक और फिल्म आ रही है। काशी टु कश्मीर नाम की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो चुका है।
विज्ञापन


सन 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुई घटना व कश्मीर के आतंकवाद पर कई फिल्में पहले ही बन चुकी है। हाल ही में विवेक रंजन अग्निहोत्री की नई फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। अब इसी कड़ी में फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा कश्मीर पंडितों की दुर्दशा को बयां करने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म में दिसंबर में हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों का प्रयोग करने के मामले में हरिद्वार जेल में बंद यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर भी वसीम रिजवी ही हैं। वहीं फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसमें भी सबसे पहले वसीम रिजवी का जिक्र है। ट्रेलर के शुरू में डल झील का दृश्य आने के बाद वसीम रिजवी नजर आ रहे हैं। शनिवार को सनोज मिश्रा जिला कारागार में आयोजित हिंदू नववर्ष भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने वसीम रिजवी से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में हुई है पूरी फिल्म की शूटिंग
काशी टु कश्मीर फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। फिल्म में कई बड़े अभिनेता भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में कश्मीर की डल झील से लेकर शंकराचार्य मंदिर तक के दृश्य फिल्माए गए हैं।


संत भी देखने जाएंगे फिल्म
धर्मसंसद के संयोजक व शांवभी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि शनिवार को सनोज मिश्रा ने उनसे मुलाकात भी की। सनोज मिश्रा ने स्वामी आनंद स्वरूप को फिल्म की पूरी कहानी के बारे में बताया। स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि फिल्म के रिलीज होते ही वह इस फिल्म को धर्मनगरी के संतों के साथ देखने के लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed