देहरादून: पुलिस गिरफ्त में किडनी रैकेट की शातिर चांदना गुड़िया, कर सकती है बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालतप्पड़ में किडनी कांड सामने आने के बाद अंडरग्राउंड हुई चांदना गुड़िया को पुलिस सोमवार शाम तक देहरादून लेकर पहुंचेगी। शनिवार शाम को ही पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी। चांदना इस कांड में मुख्य एजेंट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में लालतप्पड़ स्थित एक अस्पताल में किडनी निकाल कर खरीद फरोख्त के धंधे का भंडाफोड़ किया गया था। इसमें देश में किडनी रैकेट का सरगना अमित राऊत भी गिरफ्तार हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने इस रैकेट में शामिल कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी की थी।
जबकि मुख्य एजेंट बताई जाने वाली चांदना गुड़िया और अमित राऊत का बेटा फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदना गुड़िया कोलकाता के एक इलाके में छुपी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व डोईवाला पुलिस की टीम कोलकाता पहुंच गई थी। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि शनिवार को चांदना गुड़िया को गिरफ्तार कर स्थानीय मजिस्ट्रेट से उसकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कराई गई थी। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक पुलिस टीम उसे लेकर दून पहुंच जाएगी।
तारिखों में देखें पूरा घटनाक्रम
कब क्या हुआ
11 सितंबर 2017: देहरादून के पास गंगोत्री चेरिटेबल हास्पिटल में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट के अवैध धंधे का पर्दाफाश
16 सितंबर 2017: किडनी कांड का सरगना अमित राऊत भाई जीवन के साथ पंचकूला से गिरफ्तार
17 सितंबर 2017: गंगोत्री चेरिटेबल अस्पताल का दवा सप्लायर, गुजरात का एजेंट समेत बिचौलिये राजीव की पत्नी गिरफ्तार
18 सितंबर 2017: गंगोत्री अस्पताल का मैनेजर और अमित का करीबी राजीव गिरफ्तार
19 सितंबर 2017: अमित राऊत की तीसरी पत्नी उसकी जमानत लेने दून आई
22 सितंबर 2017: किडनी कांड में सहआरोपी डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर और बिचौलिये की गिरफ्तारी हुई
26 सितंबर 2017: फरार चल रहे अमित के बेटे अक्षय राऊत पर पांच हजार का इनाम घोषित
27 नवंबर 2017: फरार चल रहे डाक्टर दंपती संजय दास और उसकी पत्नी नोएडा से गिरफ्तार