फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun jhanda mela 2021 News: nagar parikrama Today, after that jhanda mela completed

देहरादून : पूरी हुई श्री झंडेजी की ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, इसके साथ संपन्न हुआ मेला

Sun, 04 Apr 2021 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Apr 2021 01:54 PM IST
सार

श्री झंडेजी के आरोहण के बाद रविवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा पूरी हुई।

विज्ञापन
Dehradun jhanda mela 2021 News: nagar parikrama Today, after that jhanda mela completed
ऐतिहासिक नगर परिक्रमा पूरी हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री झंडेजी के आरोहण के बाद रविवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा पूरी हुई। दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में रविवार को नगर परिक्रमा निकाली गई।

विज्ञापन


कोरोना के चलते इस बाद नगर परिक्रमा के रूट को छोटा किया गया है। सुबह साढ़े सात बजे दरबार साहिब परिसर से निकली परिक्रमा, झंडा चौक, रेलवे स्टेशन, लक्खीबाग स्थित महंत साहिबान की समाधि स्थल पर पहुचीं। यहां मत्था टेकने के बाद संगत दरबार साहिब वापस आ गई। जिसके साथ ही नगर परिक्रमा संपन्न हुई। इसके साथ ही रविवार को श्री झंडेजी मेला भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह से ही संगतों ने श्री झंडेजी में मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना की। कोरोना के चलते 90 फीसदी संगतें एक दिन में ही लौट गईं।

देहरादून: कोरोना संकट के बीच हुआ ऐतिहासिक झंडेजी का भव्य आरोहण, इस बार दो दिन ही चलेगा मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों से आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया।

उन्होंने संगतों को सुख-शांति का संदेश दिया। साथ ही गुरु मंत्र देते हुए गुरु महिमा का महत्व बताया। श्रीमहंत की अगुवाई में रविवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा हुई। परंपरा के अनुसार श्री झंडेजी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा के लिए संगतें पहुंचती हैं, लेकिन इस बार कोरोनाकाल के चलते मेला आयोजन समिति ने नगर परिक्रमा के रूट को छोटा व परिवर्तित किया है।

नगर परिक्रमा देहरादून वासियों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण होता है। जब देश विदेश की संगत उनके बीच होती है। हर साल यह बहुत ही मनमोहक नजारा होता है। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार समिति की ओर से सीमित संख्या में संगतों व श्रद्धालुओं से आने की अपील की। वहीं, श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि श्री झंडेजी मेले में शामिल होने आईं 90 फीसदी संगतें लौट गई हैं। 

संगतों को भा रही चाय बागानों की ग्रीन टी

श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की टीम द्वारा तैयार की गई विशेष ऑरगैनिक कृर्षि उत्पाद जैसे दालें, चावल, सब्जियां भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं। 

गुरु महिमा और भजनों की रही धूम

शनिवार को श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व भजनों की धूम रही। सतगुरु तेरे तेरे, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई.., नित खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी... जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, श्री दरबार साहिब के अंदर व बाहर संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

नगर परिक्रमा के कारण आज बदले रहे रूट 

झंडा मेला के क्रम में रविवार को नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा के रूट को देखते हुए वाहनों के रूट में बदलाव किया गया। पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई।

यह रहेगा नगर परिक्रमा का रूट 

श्री दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर नगर परिक्रमा भंडारी बाग चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट, गऊघाट कट, श्रीमहंत साहिबान की समाधि स्थल लक्खीबाग तक और श्री दरबार साहिब तक आई। 

डायवर्ट प्लान

- नगर परिक्रमा के श्री दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुंचने से पहले गऊघाट पर स्थित कट को खोला व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया।
- नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पार करने पर यातायात को सामान्य कर दिया।
- नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा मातावाला बाग पहुंचने से पहले निरंजनपुर मंडी से लालपुल की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया और लालपुल से मातावाला बाग की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा।
- नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला चौक से कांवली रोड की ओर आने वाले यातायात को बल्लुपुर/जीएमएस रोड की ओर भेजा ।
- नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार की ओर प्रवेश करने पर ट्रैफिक डायवर्ट वाले स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed