फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Group Misdeeds Victim girl refused to go with her father treatment will continue in Doon

देहरादून सामूहिक दुष्कर्म: किशाेरी का पिता के साथ जाने से इन्कार, दून में चलेगा पीड़िता का उपचार

Tue, 20 Aug 2024 03:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Aug 2024 03:05 PM IST
सार

12 अगस्त की देर रात किशोरी को अकेला पाकर बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर पीड़िता के पिता व उसके गांव के प्रधान सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पहुंचे।

विज्ञापन
Dehradun Group Misdeeds Victim girl refused to go with her father treatment will continue in Doon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आईएसबीटी परिसर में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पीड़िता के पिता अपनी पुत्री को घर वापस ले जाने के लिए देहरादून पहुंचे। पीड़िता ने पहले तो पिता से मिलने से ही इन्कार कर दिया। सीडब्ल्यूसी टीम के कहने पर वह तैयार हुई, लेकिन वापस घर जाने से उसने साफ मना कर दिया। पीड़िता का बालिका निकेतन में मनोचिकित्सक से उपचार कराया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 अगस्त की देर रात किशोरी को अकेला पाकर बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर पीड़िता के पिता व उसके गांव के प्रधान सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


देहरादून सामूहिक दुष्कर्म: कैसे मिलेंगे सबूत? वारदात के बाद भी दिल्ली रूट पर दौड़ रही थी बस, कई बार की धुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी बेटी को घर ले जाने की मांग की। सीडब्ल्यूसी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि पहले ताे पीड़िता ने अपने पिता से मिलने से ही मना कर दिया, बाद में उसने मुलाकात की तो घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। पिता से बातचीत में सीडब्ल्यूसी ने किशोरी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। पिता ने बताया कि पीड़िता चार-पांच भाई बहन हैं। इसमें पीड़िता दूसरे नंबर पर है।

माता-पिता भी मानसिक अस्वस्थ
किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वहीं उसके माता पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सीडब्ल्यूसी से बातचीत में पिता सवालों का ठीक जवाब नहीं दे सके। यह भी बताया गया कि पीड़िता की मां भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed