फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून सामूहिक दुष्कर्म: कैसे मिलेंगे सबूत? वारदात के बाद भी दिल्ली रूट पर दौड़ रही थी बस, कई बार की धुलाई

Mon, 19 Aug 2024 12:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Group Misdeeds case Even after incident bus was running on Delhi route washed several times
बस में किेशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

देहरादून सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में सीएनजी बस की फोरेंसिक जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम जांच के दौरान बस से सबूत जुटाएगी, लेकिन यह सब कुछ इतना आसान नहीं होगा। दरअसल जिस सीएनजी बस में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई, वह बस घटना के बाद भी लगातार देहरादून-दिल्ली रूट पर चलाई जा रही थी। इस दौरान बस की सफाई भी की गई। इससे साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका है।



गौरतलब है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आईएसबीटी परिसर में 12 अगस्त की रात सीएनजी बस संख्या यूके 07 पीए 5299 में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसी रात किशोरी को सीडब्ल्यूसी के बूथ में पहुंचाया गया। यहां से उसे पुलिस की जनरल डायरी में सूचना दर्ज कराकर बालिका निकेतन भिजवाया गया।

बस में दरिंदगी: ड्राइवर अंकल मदद कर दो...फिर हैवान बने पांच कर्मचारी, अंधेरी रात में दब गई किशोरी की चीखें

Dehradun Group Misdeeds case Even after incident bus was running on Delhi route washed several times
बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

अगले ही दिन काउंसलिंग में बालिका ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का खुलासा किया, लेकिन इसके बाद भी संबंधित बस के संचालन को रोका नहीं गया। 13 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक यह सीएनजी बस देहरादून से दिल्ली के बीच दौड़ती रही। इस बीच कई बार बस की धुलाई-सफाई भी की गई।

Dehradun Group Misdeeds case Even after incident bus was running on Delhi route washed several times
देहरादून आईएसबीटी पुलिस चाैकी - फोटो : अमर उजाला

17 अगस्त को जब मुकदमा दर्ज हो गया, इसके बाद पुलिस ने बस की तलाश की। चालक बस को दिल्ली ले जाने की तैयारी में था, तभी उसे रोक लिया गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एक अन्य वॉल्वो बस नंबर यूके 07 पीए 3999 भी संदेह के घेरे में है। इसके हेल्पर पर सामूहिक दुष्कर्म मेें शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Group Misdeeds case Even after incident bus was running on Delhi route washed several times
पकड़े गए किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यह भी बताया जा रहा है कि इस बस का प्रयोग भी वारदात के दौरान किया गया। यह बस भी घटना के बाद से लगातार देहरादून-ऋषिकेश होते हुए दिल्ली के लिए चल रही थी। घटना के बाद से लगातार इसमें सवारियां ले जाई जा रही थीं।

विज्ञापन
Dehradun Group Misdeeds case Even after incident bus was running on Delhi route washed several times
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी यह बस सवारियों को लेकर निकली हुई थी। पुलिस ने फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बस ऋषिकेश में है। इस बस को ऋषिकेश से वापस बुलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed