फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Four Youths Arrested for Firing on Liquor shop workers

देहरादून: ठेके के सेल्समैनों पर फायरिंग में चार गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम 

Wed, 05 Aug 2020 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Aug 2020 11:10 PM IST
सार

  • आरोपियों में दो सगे भाई और दो उनके रिश्तेदार, लूट के इरादे से दिया था वारदात को अंजाम 

विज्ञापन
Dehradun: Four Youths Arrested for Firing on Liquor shop workers
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शराब के ठेके में काम करने वाले दो युवकों पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाशों को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने धर दबोचा। मामले में दो सगे भाइयों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइकों को भी सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सीओ विकासनगर धीरेंद्र सिंह रावत ने बाजार चौकी परिसर में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि एक अगस्त की रात बरोटीवाला शराब के ठेके से देहरादून घर लौट रहे सेल्समैन शंकर सिंह और सत्य सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने धूलकोट के जंगल में लूट के इरादे से फायरिंग कर दी थी। एक गोली शंकर सिंह के पेट में लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। वारदात के खुलासे के लिए विकासनगर, सहसपुर और कालसी पुलिस की टीम को लगाया गया था। ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि घटना से पूर्व पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले चार संदिग्ध बरोटीवाला की तरफ रेकी करते दिखाई दिए थे। वारदात के समय चारों की लोकेशन देहरादून रोड पर ही थी। इस पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में चारों ने वारदात में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र आनंद, निकू उर्फ नरेंद्र पुत्र पाला, कपिल पुत्र पाला, विपिन पुत्र स्व. मायाराम सभी निवासी पृथ्वीपुर थाना विकासनगर के रूप में हुई। निकू और कपिल सगे भाई हैं। वहीं सौरभ उनके ताऊ और विपिन चाचा का लड़का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

सीओ धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वारदात का मास्टमाइंड सौरभ था। वह डाकपत्थर तिराहे पर स्थित कोहली प्रोविजन स्टोर में काम करता है। सौरभ ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। अक्सर वह घर के नजदीक बरोटीवाला स्थित शराब के ठेके से शराब लेने जाता था। उसे पता था कि शराब के ठेके में काम करने वाले सेल्समैन दिनभर की कमाई को जमा रात को देहरादून जाते हैं। उसने निक्कू, कपिल और विपिन को भी लूट की साजिश में शामिल कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने गंगोह सहारनपुर से एक तमंचा खरीदा। चारों करीब डेढ़ हफ्ते तक सेल्समैनों के आने-जाने के रूट और समय की रेकी करते रहे।

एक अगस्त को ठेका बंद होने के बाद चारों आरोपी दो अलग-अलग बाइक पर सेल्समैनों के पीछे-पीछे चल दिए। पहले उन्होंने लांघा रोड पर घटना को अंजाम देना का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण नाकाम रहे। इसके बाद पर उन्होंने धूलकोट के जंगल में सेल्समैन को रोकने का प्रयास किया। वे नहीं रुके तो सौरभ ने तमंचा से फायर झोंक दिया। आरोपियों को लगा कि फायर मिस हो गया है। जिसके बार चारों सुद्धोवाला से मांडेवाला होते हुए जंगल के पीछे वाले रास्ते से भाऊवाला, छरबा रोड होते हुए पृथ्वीपुर पहुंच अपने-अपने घर चले गए। 

दुकान में भी की थी चोरी 
पूछताछ के दौरान सौरभ ने बताया कि 31 जुलाई को उसी ने अपने इन्हीं साथियों के साथ मिलकर कोहली प्रोविजन स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने चोरी के सामान को बेलावाला के जंगल में छिपा कर रखा था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
पुलिस टीम में कोतवाल विकासनगर राजीव रौंथाण, कोतवाल सहसपुर राकेश गुंसाई, थानाध्यक्ष कालसी गिरीश नेगी, एसएसआई सहसपुर कुलदीप पंत, एसएसआई विकानगर रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार दीपक मैठाणी, एसआई सनोज कुमार, कांस्टेबल प्रविंद, नीरज, सतीश, त्रेपन, किरणपाल, संदीप, नवीन कोहली, इरशाद, दीपक चौहान, प्रवीन, एसओजी कॉस्टेबल जितेंद्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed