{"_id":"680dd59bcb94ac35580bcebf","slug":"dehradun-elderly-couple-digitally-arrested-for-two-days-duped-of-rs-44-lakh-by-posing-as-mumbai-police-sp-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बुजुर्ग दंपती को दो दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का एसपी बनकर ठगे 44 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बुजुर्ग दंपती को दो दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का एसपी बनकर ठगे 44 लाख
Sun, 27 Apr 2025 12:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 PM IST
सार
20 अप्रैल को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह खुद को मुंबई पुलिस में एसपी बता रहा था। कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नाम के युवक ने बैंक खाता खोला है। यह युवक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस का एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 44 लाख रुपये ठग लिए गए। ठग ने डर दिखाकर उन्हें दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाने में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।अजबपुर निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहते हैं।
विज्ञापन
20 अप्रैल को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह खुद को मुंबई पुलिस में एसपी बता रहा था। कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नाम के युवक ने बैंक खाता खोला है। यह युवक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त है। इसके खिलाफ मुंबई के कुलावा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने कहा कि नरेश के आदमी तुम्हारी निगरानी कर रहे हैं। मुंबई पुलिस के आदमी सिविल वर्दी में आपके घर के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
Dehradun News: चर्च में ईस्टर पर्व पर हुए विवाद में पादरी समेत कई लोग घायल, 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अगर बाहर जाओ तो मोबाइल फोन ऑन करके ही जाना। ताकि, फोन की लोकेशन मिलती रहे। इससे वे और उनकी पत्नी डर गए। 21 अप्रैल को आरोपी ने जमानत के नाम पर 10 लाख रुपये भेजने की बात कही। सुनील ने आरोपी के बताए खाते में पैसे डलवा दिए। बताया कि 22 अप्रैल को आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने ये रुपये भी भेज दिए। बताया कि 23 अप्रैल को उन्होंने आरोपी के खाते में 30 लाख रुपये भेजे। आरोपी और अधिक पैसे भेजने की मांग कर रहा था। इस पर ठगी का अहसास हुआ। डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।