फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Several people including the priest were injured in a dispute during Easter in a church case against 21 people

Dehradun News: चर्च में ईस्टर पर्व पर हुए विवाद में पादरी समेत कई लोग घायल, 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 04:45 PM IST
सार

चर्च के पादरी विशाल चरण ने पुलिस को बताया कि  20 अप्रैल को जब वह प्रार्थना सभा के लिए चर्च पहुंचे तो निलंबित किए जा चुके निर्मल और समर्थकों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट की।

विज्ञापन
Several people including the priest were injured in a dispute during Easter in a church case against 21 people
मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर रोड स्थित मोरिसन मेमोरियल चर्च में ईस्टर पर्व पर हुए विवाद के मामले में 10 नामदज सहित 21 लोगाें के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद में पादरी समेत कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन


शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चर्च के पादरी विशाल चरण ने पुलिस को शिकायत की है। बताया कि चर्च का संचालन आगरा डायोसिस करता है। जहां से विशाल और पादरी एसपी लाल को ईस्टर पर्व के आयोजन के लिए 20 अप्रैल को प्रार्थना सभा संचालित करने के लिए नियुक्त किया गया। आरोप है कि 20 अप्रैल को जब वह प्रार्थना सभा के लिए चर्च पहुंचे तो निलंबित किए जा चुके निर्मल और समर्थकों ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हमले में विशाल, स्टीफन सिंह, रिबैका समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कर्नल संजय वाशिंगटन, निर्मल जैकब, रजनी वाशिगंटन, ईशान डेविड समेत दस को नामजद कर 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed