फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: display will tell whether there is a jam ahead or not

देहरादून में चौराहों पर लगा डिस्प्ले बताएगा, आगे जाम है या नहीं 

Sat, 28 Dec 2019 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 PM IST
सार

  • देहरादून स्मार्ट सिटी लि. शहर में पांच जगह लगाए वेरियेबल मैसेज डिस्प्ले, कुल 50 लगेंगे

विज्ञापन
dehradun: display will tell whether there is a jam ahead or not
स्मार्ट सिटी के तहत वीएमडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के किस चौराहों पर कितना लंबा जाम है और परेशानी से बचने के लिए आप किस मार्ग से जा सकते हैं, यह जानकारी अब आपको चौराहों पर लगे वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) के जरिये मिल जाएगी। इस डिस्प्ले के जरिये प्रदूषण संबंधी जानकारी भी मिलेगी।

विज्ञापन


देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की ओर से 50 वेरियेबल मैसेज डिस्प्ले लगाए जाएंगे। शुक्रवार तक पांच डिस्प्ले शहर के पांच स्थानों पर लगा दिए गए। इन पर अन्य महत्वपूर्ण संदेशों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वीएमडी को सदैव दून यानि आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। सदैव दून के जरिये ही मैसेज जारी किया जाएगा, जो वीएमडी के जरिये लोगों को दिखाई देगा। 

विज्ञापन

कैमरे से होगी निगरानी

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे कैमरों के जरिये यातायात की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सदैव दून के जरिये वीएमडी को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्ट समेत अन्य जानकारी को भी यहीं से जारी किया जाएगा। ऐसा होने से लोगों को राहत मिलेगी। 

अभी यहां लगाए गए वीएमडी 

1. घंटाघर
2. दिलाराम चौक
3. सर्वे चौक
4. आशारोड़ी 
5. किशन नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed