फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun dengue patients increasing

कई परिवारों पर डेंगू की दोहरी मार, देहरादून में पीड़ितों की संख्या 500 के पार

Fri, 23 Aug 2019 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Aug 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
dehradun dengue patients increasing
प्रतीकात्मक

देहरादून जिले में डेंगू के 38 नए मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 519 पहुंच गई है। इसके अलावा डेंगू बुखार से पीड़ित 12 मरीज ऐसे हैं, जो दूसरे जनपदों के हैं। वहीं, डेंगू विरोधी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नेहरू ग्राम में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रचार-प्रसार के साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य शिविर में आने को प्र्रेरित किया गया। अपर नेहरू ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 125 घरों का सर्वे किया।

विज्ञापन


यहां पर अधिकांश घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसे क्षेत्रीय निवासियों के साथ मिलकर नष्ट किया गया। शिविर में क्षेत्र की पार्षद  उर्मिला पाल भी मौजूद रहीं। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि ऋषिकेश में जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी डेंगू संभावित क्षेत्रों में जागरूगकता और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार को भी डेंगू
एक तहसीलदार को भी डेंगू होने की सूचना है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, तहसीलदार को डेंगू बुखार हुआ है। उनकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

एक ही परिवार में डेंगू के कई मरीज आ रहे सामने
डेंगू का कहर कई परिवारों पर दोहरी मार डाल रहा है। इनमें ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिनमें कई सदस्य डेंगू से पीड़ित हैं। शुरू में धीमी गति से फैल रहा डेंगू का प्रकोप अब तेजी से फैलने लग गया है। डेंगू मच्छर का लार्वा बड़ी संख्या में पनपने के चलते यह फिलहाल काबू से बाहर होता नजर आ रहा है। किसी परिवार या पूरे मोहल्ले तक पर डेंगू मच्छर डंक मार रहा है। ऐसे कई परिवार हैं, जिनमें पहले किसी एक सदस्य को डेंगू हुआ। फिर मच्छर परिवार के दूसरे सदस्यों को काट दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के कई मामले आए। अब यह नेहरू ग्राम, नेहरू कॉलोनी, लोअर नेहरू ग्राम, आराघर, रेसकोर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस संबंध में गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार का कहना है कि ऐसे में डेंगू पीड़ित को मच्छरों से बचाएं। परिवार के किसी एक सदस्य को डेंगू होने पर उसके कारण ढूंढने की कोशिश करें। घर पर देख लें कहीं फ्रीज, कूलर आदि में पानी तो जमा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed