Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Teenager first showed an obscene film, then Misdeed with six year old girl

राजधानी में हैवानियत: किशोर ने पहले दिखाई अश्लील फिल्म, फिर छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Tue, 03 Nov 2026 04:25 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 03 Nov 2026 04:25 PM IST
सार

मूल रूप से बिहार का रहने वाला परिवार पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहता है। उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 15 वर्षीय किशोर सोमवार को उनकी छह वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया था। वहां उसने बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dehradun Crime  Teenager first showed an obscene film, then Misdeed with six year old girl
दुष्कर्म

विस्तार

राजधानी देहहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में अश्लील फिल्म दिखाकर सोमवार को छह साल की मासूम से एक किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटना सामने आने के बाद किशोर को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला परिवार पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहता है। उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 15 वर्षीय किशोर सोमवार को उनकी छह वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया था। वहां उसने बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर आई तो वह डरी सहमी थी। परिजनों ने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन


UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती पड़ताल के बाद किशोर को संरक्षण में ले लिया। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed