फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Step father raped minor daughter for three years

Dehradun: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, तीन साल तक बनाता रहा संबंध, मां की तहरीर पर केस दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 04:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

महिला ने पुलिस को अपने ही पति के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि उसका पति उसकी बेटी के साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Step father raped minor daughter for three years
पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म - फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

देहरादून के सेलाकुई में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह बीते तीन साल से बेटी के साथ संबंध बना रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


Almora: कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक ने कक्षा 11 की छात्रा संग की घिनौनी हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन


आरोपी मूल रूप से सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है और सेलाकुई क्षेत्र में परिवार के साथ किराये पर रह रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि जुलाई 2020 से पति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेश में जबरन संबंध बनाता था आरोपी

पहले डर और समाज के कारण पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। तब पति ने भी माफी मांगी लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। पति अक्सर नशे में घर आता था और बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता था।

विरोध करने पर वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह उनके साथ कोई बड़ी घटना कर सकता है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि जांच महिला दारोगा आरती कलूड़ा को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया राज गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए वि भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed