Almora: कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक ने कक्षा 11 की छात्रा संग की घिनौनी हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
आरोपी शिक्षक छात्रा को वह अक्सर उसके घर छोड़ा करता था। आरोप है कि दो दिन पूर्व शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले शिक्षक पर अपनी ही शिष्या के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Chamoli: म्यूजिक रैपर बनने की चाह ने युवक को पहुंचा दिया हवालात, इंस्ट्रूमेंट खरीदने के लिए बन गया चोर
मूल रूप से ननौता ब्लॉक सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला रहमत अली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। वह नगर में कोचिंग सेंटर भी चलाता है। पुलिस के अनुसार कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा को वह अक्सर उसके घर छोड़ा करता था।
आरोप है कि दो दिन पूर्व शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।