{"_id":"651bd06cd9155091260cb578","slug":"dehradun-crime-news-loot-with-woman-accountant-at-knife-point-miscreants-absconded-with-lakhs-of-rupees-2023-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश
Tue, 03 Oct 2023 02:02 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:02 PM IST
सार
Dehradun Crime News: सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला नम्रता वोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाश महिला से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश बाहर भाग निकला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों एक अनुसार बाहर वैन में भी तीन बदमाश बैठे हुए थे। वहीं, पीड़ित नम्रता ने बताया कि वह करीब पौने एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तभी बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और बोला कि उसे पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन
देहरादून: विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे
Trending Videos
