फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News Cylinder Caught fire during Cooking father and daughters burnt

देहरादून: विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे

Tue, 03 Oct 2023 10:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Oct 2023 10:47 AM IST
सार

Dehradun News: बेटियों ने चूल्हे को जलाने के लिए लाइटर का बटन दबाया, अचानक चूल्हे से भयंकर आग की लपटें उठीं और दोनों झुलस गई। बेटियों को बचाने के प्रयास में जाहिद भी बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Cylinder Caught fire during Cooking father and daughters burnt
विकासनगर में सिलिंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में विकासनगर के जमनपुर में एक घर में सुबह भोजन बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान पिता और उनकी तीन बेटियां झुलस गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आगजनी से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिलसंडा निवासी जाहिद खान जमनपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह जाहिद, उनकी पत्नी अमाना बेगम (40) और बड़ी बेटी रेहाना (25 ) के साथ फैक्टरी में काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान (13) और सुवालिया (15) नाश्ता बनाने की शुरुआत कर रही थीं। 
विज्ञापन


Rishikesh: गंगा में डूबे दिल्ली के पर्यटक का मिला शव, दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था घूमने
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने चूल्हे को जलाने के लिए लाइटर का बटन दबाया, अचानक चूल्हे से भयंकर आग की लपटें उठीं और दोनों झुलस गई। बेटियों को बचाने के प्रयास में जाहिद भी बुरी तरह से झुलस गए। 

चार सदस्यों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

अमाना और जाहिद का बेटा सोहेल (13) घर से बाहर निकल गए। इस दौरान बड़ी बेटी रेहाना पिता और दोनों छोटी बहनों को बाथरूम में ले गई और उन पर पानी डाला। उसके बाद बचाव के लिए बाथरूम को अंदर से बंद कर लिया। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना पर दमकल कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने परिवार के चार सदस्यों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। चारों को उपचार के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। आग पर काबू पाने में करीब 45 मिनट का समय लगा, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

सिडकुल थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया की जाहिद खान गंभीर रूप से झुलस थे। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया कि तीनों बेटियां मामूली रूप से झुलसी हैं। आग लगने के पीछे सिलिंडर में लीकेज को कारण बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed