{"_id":"57df608f4f1c1b1a0aa82b15","slug":"dehradun-city-bus-strike-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आश्वासन पर सिटी बसों का संचालन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आश्वासन पर सिटी बसों का संचालन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
नव प्रभात
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में विक्रम के अवैध संचालन के विरोध में तीन दिनों से चल रही सिटी बस महासंघ की हड़ताल में रविवार को परिवहन मंत्री के आश्वासन पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया, जबकि भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने परिवहन सचिव को मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी किया है। हड़ताल के कारण रोजाना 10 से 12 हजार यात्रियों को परेशानी हो रही थी। विक्रम के अवैध संचालन के विरोध में परेड ग्राउंड-प्रेमनगर-परवल और घंटाघर-रायपुर रूट पर महानगर सिटी बस महासंघ ने बसों का संचालन तीन दिनों से रोक दिया था।
विज्ञापन
मामले में रविवार को महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारी परिवहन मंत्री नवप्रभात से मिले। उन्होंने मंत्री को बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से घंटाघर क्षेत्र में विक्रम का अवैध संचालन हो रहा है। कोर्ट और राज्यपाल के निर्देश के बाद भी संचालन पर रोक नहीं लग रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चकराता मार्ग पर कैप्री ट्रेड सेंटर के डिवाइडर कट को खोलने की मांग की। मंत्री ने मामले पर परिवहन सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंकज गुप्ता, सचिन नारंग, मनमोहन बिष्ट, अनुज चंदेल, अजीत पंवार, अनुज गोयल, उपेंद्र रावत, सुभाष थे।
हड़ताली की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विक्रमों के अवैध संचालन के विरोध में सिटी बस महासंघ के सुभाष, राजेंद्र शर्मा, खजान दास, कुलदीप कुमार, भूपेश कुमार, सुरेश कुमार, अनुज गोयल और अनिल कुमार भूख हड़ताल पर बैठे है। रविवार शाम को सुरेश कुमार की तबियत बिगड़ गई। अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। प्राइवेट वाहन से उनको दून अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनको भर्ती करने को बेड खाली नहीं मिला। उनको कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।