फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: BJP important meeting on citizenship amendment law

देहरादूनः नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा की अहम बैठक आज, महारैली को लेकर कसी कमर

Sat, 28 Dec 2019 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: BJP important meeting on citizenship amendment law
अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक हो रही है। शनिवार को दो सत्रों में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कर रहे हैं। बैठक में प्रांतीय व केंद्रीय नेता भी उपस्थित हैं।

विज्ञापन


पहले सत्र में विभिन्न कार्यक्रम प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला प्रवासी कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू हो गया है। दूसरा सत्र अपराह्न एक बजे शुरू होगा। इसमें सांसद, विधायक, मेयर व जिपं अध्यक्ष भाग लेंगे।
विज्ञापन


सीएए के समर्थन में रैली को भाजपाइयों ने कसी कमर 

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में 29 दिसंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित महारैली को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को पार्षदों के साथ बैठक कर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर गामा ने पार्षदों से कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। ऐसे में लोगों को बताना है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी व्यक्ति के लिए असुरक्षा को माहौल पैदा नहीं होगा। यह सिर्फ बाहर से आने वाले प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन और पारसी लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, संघ महानगर कार्यवाह अनिल नंदा, सत्येंद्र सिंह नेगी, पार्षद अजय सिंघल, सतीश कश्यप, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे। 


उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में 17 मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महारैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नेशविला रोड स्थित आवास पर भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक ने कहा कि रैली में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 65 बसें, मैजिक व अन्य वाहनों से लोग महारैली में पहुंचेंगे। इस दौरान पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, आरएस परिहार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed