फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun became host of India first Indoor Ice Skating National Championship inaugurated by Sports Minister

Dehradun: देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून, खेल मंत्री ने किया शुभारंभ

Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Dehradun became host of India first Indoor Ice Skating National Championship inaugurated by Sports Minister
देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि की खेल उपलब्धियों में शुक्रवार को नया आयाम जुड़ा, जब हिमाद्री आइस रिंक में देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। चैंपियनशिप में 19 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शॉर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा। मंत्री आर्या ने कहा कि अभी तक देश में आइस स्केटिंग की सभी नेशनल चैंपियनशिप बर्फबारी के सीजन में खुले पहाड़ी मैदानों में कराई जाती थी। पहली बार आइस स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में हो रही है। यह देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देहरादून का आइस रिंक देशभर के खिलाड़ियों के अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए खुला है। हम चाहते हैं कि इस खेल अवस्थापना का फायदा उठाकर भारत के खिलाड़ी दुनिया भर में आइस गेम्स में देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर आइस स्केटिंग के खिलाड़ियों का विशेष प्रदर्शन देख दर्शक रोमांच से भर उठे। वे खिलाड़ियों के संतुलन, गति और मूवमेंट्स के मुरीद नजर आए। इस दौरान विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स शुरू करने की तैयारी, जल्द ही शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद

हिमाद्री में लिया प्रशिक्षण, यूएई में जीता मेडल
खेल मंत्री आर्या ने बताया कि आइस हॉकी की इंडियन वूमेंस टीम ने हाल ही में यूएई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप कप में कांस्य पदक हासिल किया है। यूएई रवाना होने से पहले इंडियन वूमेंस आइस हॉकी टीम की एक महीने की ट्रेनिंग हिमाद्री आइस रिंक में कराई गई थी। उन खिलाड़ियों ने बाद में कहा कि उनकी तैयारी में देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक की बड़ी भूमिका रही।

उत्तराखंड का खेल ढांचा अब टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाने में सहायक बन रहा है जो कि हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed