फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Permission will be received from the government soon to start Ayurveda dietician course

Uttarakhand News: आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स शुरू करने की तैयारी, जल्द ही शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद

Fri, 27 Jun 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स शुरू करने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद को जल्द ही शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद है। वहीं आयुष शिक्षा में सुधार के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Permission will be received from the government soon to start Ayurveda dietician course
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Uttarakhand: आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स शुरू करने की तैयारी, भारतीय चिकित्सा परिषद को जल्द ही शासन से अनुमति मिलने की उम्मी

विज्ञापन

- एलोपैथी की तर्ज पर आयुर्वेद फार्मासिस्टों को दवा बिक्री लाइसेंस देने की कवायद

- आयुष शिक्षा में सुधार के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने सरकार को भेजे प्रस्ताव

- शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए जुलाई माह से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

नए शैक्षिक सत्र 2025-26 से प्रदेश में आयुर्वेद डायटीशियन कोर्स शुरू करने की तैयारी है। भारतीय चिकित्सा परिषद को जल्द ही शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एलोपैथी की तर्ज पर आयुर्वेद फार्मासिस्टों को दवा बिक्री लाइसेंस देने की कवायद चल रही है। इससे 300 से अधिक आयुर्वेद फार्मासिस्टों को रोजगार उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि आयुष शिक्षा में सुधार के लिए परिषद की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इसके अलावा आयुर्वेद पैरामेडिकल पाठ्यक्रम आयुर्वेद फार्मेसी, नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पर कार्यशाला कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता

जुलाई माह से इन पाठ्यक्रमों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हताओं में छूट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एलोपैथी चिकित्सा में फार्मासिस्टों को दवाइयां बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। जबकि आयुर्वेद में अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं है। इसके लिए परिषद ने आयुर्वेद फार्मासिस्टों को दवा बिक्री का अधिकार देने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यदि सरकार की ओर से अनुमति मिलती है तो प्रदेश के 300 से अधिक फार्मासिस्टों को रोजगार प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed