फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport: After expansion the airport route will shift to the other side Jolly Grant Uttarakhand News

Jollygrant: विस्तारीकरण के बाद दूसरी तरफ शिफ्ट होगा एयरपोर्ट मार्ग, उतर सकेंगे और अधिक बड़े विमान

Tue, 10 Sep 2024 12:03 PM IST
रेनू सकलानी चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Sep 2024 12:03 PM IST
सार

एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए अभी भी काफी भूमि की जरूरत है। यदि एयरपोर्ट के आसपास कहीं और भूमि मिली तो उस पर एनटीआरओ को स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल एनटीआरओ संस्थान एयरपोर्ट रनवे के करीब स्थित है।

विज्ञापन
Dehradun Airport: After expansion the airport route will shift to the other side Jolly Grant Uttarakhand News
देहरादून एयरपोर्ट, जॉलीग्रांट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद उसकी जद में आने वाले एयरपोर्ट मार्ग को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। जिससे मौजूदा एयरपोर्ट मार्ग बंद कर दिया जाएगा। मौजूदा मार्ग की जगह रनवे का विस्तार किया जाएगा।एयरपोर्ट के रनवे बढ़ाने को थानो वन रेंज से करीब 46 हेक्टेयर जमीन ली जानी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


यह भूमि 700 मीटर लंबाई और 184 मीटर चौड़ाई में है। जिसके लिए वन विभाग, युकाडा और एयरपोर्ट अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्वे कर चुकी है। अब प्रस्तावित भूमि का सीमांकन और उसमें खड़े पेड़ों की गिनती की जाएगी। भूमि हस्तांतरण के बाद भूमि एयरपोर्ट को सौंप दी जाएगी। जिस पर करीब 700 मीटर लंबाई में रनवे का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

ऋषिकेश-भानियावाला मुख्य मार्ग से रानीपोखरी पुल के करीब से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला मार्ग इसकी जद में आएगा। इस मार्ग को रनवे के आखिर में जाखन नदी की तरफ वन भूमि पर शिफ्ट किया जाएगा। जिसके बाद एयरपोर्ट आवाजाही करने के लिए इसी नए मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं ऋषिकेश और गढ़वाल की तरफ से वाया थानो होते हुए रायपुर जाने वाले लोगों को भी इस मार्ग से आवाजाही करनी पड़ेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीआरओ को भी किया जा सकता है शिफ्ट

एयरपोर्ट रनवे के सटे हुए नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) को भी जमीन मिलने पर शिफ्ट किया जा सकता है। एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए अभी भी काफी भूमि की जरूरत है। यदि एयरपोर्ट के आसपास कहीं और भूमि मिली तो उस पर एनटीआरओ को स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल एनटीआरओ संस्थान एयरपोर्ट रनवे के करीब स्थित है।

रनवे की लंबाई बढ़ने से उतर सकेंगे बड़े विमान

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने के कारण देहरादून एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें बड़े विमान भी आसानी से उतर सकेंगे। वर्तमान में एयरपोर्ट पर 185 सीटर यात्री विमान आराम से उतर रहे हैं। सेना के लड़ाकू और सी-17 ग्लोबमास्टर जैसे भीमकाय विमान भी आवाजाही कर चुके हैं। वर्तमान में रनवे की लंबाई 2140 मीटर है। इसमें 700 मीटर रनवे और मिलने पर रनवे की लंबाई लगभग 2800 मीटर हो जाएगी। जिसमें और अधिक बड़े विमान आसानी से उतर सकेंगे।

ये भी पढ़ें...कातिल भाई: गिड़गिड़ाते हुए बोली बहन-भाई मत मार...नहीं पसीजा दिल, हत्या के बाद सुबह तक शव के पास ही बैठा रहा

फिलहाल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जंगल की तरफ का प्रस्ताव दिया गया है। जमीन मिलने के बाद इसमें रनवे का विस्तार किया जाएगा। जिसके बाद रनवे की क्षमता और बढ़ जाएगी। मौजूदा मार्ग के जद में आने से मार्ग को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। एनटीआरओ पर फैसला ऊपर ही किया जाएगा। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed