फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Agent accused of sending cyber slaves abroad arrested, case related to human trafficking of youth

Dehradun: विदेशों में साइबर गुलाम भेजने का आरोपी एजेंट गिरफ्तार, युवाओं की मानव तस्करी से जुड़ा मामला

Thu, 13 Nov 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:16 PM IST
सार

हाल ही में केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के करीब 21 युवाओं समेत भारत के विभिन्न राज्यों के नवयुवकों को म्यांमार (बर्मा) से रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। मामले की जांच में एसटीएफ की टीम को पता चला कि पीड़ित युवकों की राज्य में सक्रिय एजेंटों के जरिये मानव तस्करी की गई।

विज्ञापन
Dehradun: Agent accused of sending cyber slaves abroad arrested, case related to human trafficking of youth
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विदेश में नौकरी का झांसा देकर उत्तराखंड के युवाओं की मानव तस्करी और बंधक बनाकर साइबर अपराध कराने के अंतरराष्ट्रीय गिरोह में शामिल एक एजेंट सुनील को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सुनील ऊधमसिंह नगर के जसपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के करीब 21 युवाओं समेत भारत के विभिन्न राज्यों के नवयुवकों को म्यांमार (बर्मा) से रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। मामले की जांच में एसटीएफ की टीम को पता चला कि पीड़ित युवकों की राज्य में सक्रिय एजेंटों के जरिये मानव तस्करी की गई। ये एजेंट नवयुवकों को अच्छे वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली से बैंकॉक ले गए।
विज्ञापन


बैंकॉक से उन्हें अवैध रूप से जंगल और नदियों के रास्ते म्यांमार बर्मा के केके पार्क शहर (मायावड्डी) ले जाया गया। वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया और जबरन कॉलिंग व अन्य साइबर अपराध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: चमन विहार के पास अचानक चलती कार में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई अपनी जान, वीडियो

एक पीड़ित की खौफनाक आपबीती पर हुई कार्रवाई
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि जसपुर के एक युवक मो. आजम की शिकायत पर बीती 12 तारीख को जसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में एसटीएफ ने सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने आजम को धोखे से बैंकॉक भेजकर साइबर अपराधियों का गुलाम बनाया। उसे वायदा तो अच्छी जिंदगी और 70 हजार रुपये वेतन दिलाने का किया लेकिन बैंकाक एयरपोर्ट पर पहुंचाने के बाद एक अन्य शख्स के जरिये नदी और जंगल के रास्ते नाव से म्यांमार पहुंचा दिया। वहां एक अन्य एजेंट के जरिये साइबर अपराधियों के हवाले कर दिया। फिर उससे जबरन साइबर अपराध के लिए कॉलिंग करवाई जाती। आजम ने अपने पिता को फोन पर आपबीती बताई थी। पिता ने एजेंट सुनील से संपर्क किया। आरोप है कि सुनील ने उनके बेटे को वापस बुलाने के लिए चार लाख रुपये मांगे। दूसरी ओर आजम 22 अक्तूबर को किसी तरह साइबर अपराधियों के कब्जे से भाग निकला। बॉर्डर पर आर्मी वालों को आपबीती बताई। वहां के सैन्य अधिकारियों ने भारतीय दूतावास से संपर्क करके आजम व अन्य युवाओं का रेस्क्यू करवाया। एसटीएफ की टीम ने आजम व अन्य जरियों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की छानबीन जारी है। उसके विदेश स्थित साइबर अपराधियों से संपर्कों की जांच की जा रही है।

दक्षिण-पूर्व एशिया से चल रहा है मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड का जाल
विदेशों में नौकरी के नाम पर भारतीय युवाओं को साइबर अपराध के दलदल में फंसाने के ऐसे कई मामले पिछले कुछ समय में सामने आए हैं जिससे जाहिर होता है कि यह सिंडिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला है। इसकी वजह से साइबर अपराध की ताबड़तोड़ वारदात भी हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed