{"_id":"677640c2d0be1d5d25088b8e","slug":"dehradun-accident-car-of-tourists-from-haryana-fell-into-a-ditch-in-chakrata-eight-people-injured-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Accident: चकराता में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सवार थे आठ लोग, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Accident: चकराता में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सवार थे आठ लोग, मची चीख पुकार
Thu, 02 Jan 2025 01:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:11 PM IST
सार
यमुनानगर हरियाणा से आठ लोग अल्टो से चकराता पहुंचे थे। उनकी कार सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
चकराता में कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून के चकराता में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में हरियाणा के चार बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। सभी लोगों को चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि घटना देर रात की है। यमुनानगर हरियाणा से आठ लोग अल्टो से चकराता पहुंचे थे। उनकी कार सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। किसी ने वाहन गिरने की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने सभी को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Accident: हरिद्वार में हादसा...हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
घायलों के नाम
1. माधव (7)
2. कशिश (4 माह)
3. अवव्या (4 माह)
4. स्मरण (15)
5. रजत (29)
6. ईशा (23)
7. अमित (35)
8. दिव्या (26)