फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident In Haridwar car of youth coming from Haryana collided with a truck four died, one injured

Accident: हरिद्वार में हादसा...हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

Thu, 02 Jan 2025 10:35 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2025 10:35 AM IST
सार

Haridwar Accident News: देर रात हरियाणा से हरिद्वार घूमने आ रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Road Accident In Haridwar car of youth coming from Haryana collided with a truck four died, one injured
हरिद्वार में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  बुधवार देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38)पुत्र हवा सिंह, मनीष(36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Dehradun Airport: इमरजेंसी में यात्रियों की मदद के लिए नई हाईटेक एंबुलेंस शुरू, कैमरों और जीपीएस से है लैस
विज्ञापन
विज्ञापन


Road Accident In Haridwar car of youth coming from Haryana collided with a truck four died, one injured
हरिद्वार में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed