फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 11-year-old child dies after drowning in water filled in empty plot of MDDA colony, uproar

Dehradun: एमडीडीए कॉलोनी के खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, हंगामा

Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

कृष्ण एमडीडीए कॉलोनी के खाली प्लॉट में खेल रहा था। उस प्लॉट में कुछ जगह पानी भी भरा था। खेलते-खेलते वह पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun: 11-year-old child dies after drowning in water filled in empty plot of MDDA colony, uproar
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमडीडीए कॉलोनी के खाली प्लॉट में खेल रहे एक 11 वर्षीय बच्चे की बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को एमडीडीए कॉलोनी के बाहर रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को लखनऊ के मोहनगंज निवासी बउआ का बेटा कृष्ण (11) एमडीडीए कॉलोनी के खाली प्लॉट में खेल रहा था। उस प्लॉट में कुछ जगह पानी भी भरा था। खेलते-खेलते वह पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लाॅट में पहले नर्सरी का कार्य होता था। इसकी वजह से वहां पर जगह-जगह गड्ढे थे। उनमें बारिश का पानी भर गया था।
विज्ञापन


Uttarkashi Flood: चिनूक और एमआई-17 बने मददगार...आपदा में फंसे 112 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एमडीडीए कॉलोनी के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मृतक का पिता फेरी लगाने का काम करता है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed