रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को मारने की धमकी मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस ने व्हाट्सएप पर रक्षा मंत्री की हत्या की बात करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि दिल्ली में कार्यरत दूसरे आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने ग्रुप एडमिन से भी पूछताछ की है। पिथौरागढ़ कोतवाली में निरीक्षक ध्यान सिंह ने एफआईआर नंबर 93/2018 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट और 506 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रुप में प्रसारित मैसेज की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु धारचूला में मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे, जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की कथित हत्या की बात भी की जा रही थी।
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक व्यक्ति ने लिखा,‘ मैं शूट करूंगा सीतारमण को, कल उसका आखिरी दिन होगा।’ रविवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को अलर्ट मिला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को धारचूला में पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आईं र्हुइं थीं।
रक्षामंत्री की फोटो, नाम को टैग करते हुए धमकी भरे मैसेज वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी कमल धानिक पुत्र तारा सिंह निवासी मनकोट बंगापानी मवानी दवानी, धारचूला कोे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे आरोपी सुंदर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गोठी पोस्ट ऑफिस बांसबगड़ के घर पर दबिश दी गई तो उसके परिजनों ने बताया कि सुंदर सिंह दिल्ली के किसी होटल में काम कर रहा है।