फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Decision on 38th National Games will be held on February 11 in uttarakhand

उत्तराखंड: 11 फरवरी को होगा 38वें नेशनल गेम्स पर फैसला, तैयारियां जांचने आएगी जीटीसी कमेटी 

Tue, 04 Feb 2020 02:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 02:14 PM IST
सार

  • बेहतर तैयारी होने पर 37वें राष्ट्रीय खेल की मिल सकती है मेजबानी 
  • 37वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ तो 38वें उत्तराखंड में हैं प्रस्तावित 

विज्ञापन
Decision on 38th National Games will be held on February 11 in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से जीटीसी कमेटी (गेम्स टेक्निकल एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी) गठित की गई है। यह कमेटी 11 फरवरी को देहरादून में आकर तैयारियों का जायजा लेगी और प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी।

विज्ञापन


इस बैठक से तय होगा कि 2021 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलेगी या उत्तराखंड को। इस बारे में खेल सचिव बृजेश संत का कहना है कि प्रदेश में खेलों की तैयारियों को लेकर हमें पूरा यकीन है कि 2021 में राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में ही होंगे। 
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के राजीव मेहता की ओर से उत्तराखंड के खेल सचिव बृजेश कुमार संत को एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में जीटीसी कमेटी के गठन के साथ ही उत्तराखंड में खेलों के आयोजन से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए कमेटी के दौरे का भी जिक्र है। इस कमेटी में सुधांशु मित्तल, ओंकार सिंह, राजीव भाटिया, डीके सिंह और ईरीन कोशी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में नवंबर में होने हैं, जबकि 37वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ और 38वें उत्तराखंड में प्रस्तावित हैं। उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर नहीं रखना चाहती है। इस बार सरकार को पूरी उम्मीद है कि बेहतर तैयारियों के चलते छत्तीसगढ़ से पहले उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलेगी।

खेल सचिव भी तैयारियों को लेकर पूरी तरह मुतमईन हैं कि 2021 में राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में ही होंगे। हालांकि, इसका फैसला भारतीय ओलंपिक संघ जीटीसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर करेगा।

इधर, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि देहरादून में खेल विभाग से जुड़े आला अधिकारियों ने सोमवार को रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में वैन्यू मैनेजरों के साथ बैठक की और तैयारियों के बारे में चर्चा की। हालांकि, इस बैठक में हुई चर्चा को लेकर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed