फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead Bodies of Climbers Reach pithoragarh by mi 17 helicopter from nanda devi peak 

नंदा देवी पर्वत से रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाए गए सातों पर्वतारोहियों के शव, भेजे जाएंगे दिल्ली

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Dead Bodies of Climbers Reach pithoragarh by mi 17 helicopter from nanda devi peak 
पर्वतारोहियों के शवों को लाते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

नंदा देवी पर्वतारोहण के दौरान मृत सातों पर्वतारोहियों के शवों को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पिथौरागढ़ लाया गया। सात में एक शव महिला पर्वतारोही का भी है। यहां नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पंचनामा भरने के बाद सभी के शवों को हेलीकॉप्टर से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया है। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पंचनामे के दौरान केवल लाइजन ऑफिसर चेतन पांडेय के शव की शिनाख्त हुई। 

विज्ञापन


इधर, हल्द्वानी में आर्मी हेलीपैड पर शवों के आने के बाद सेना की गाड़ी से इन्हें मोर्चरी लाया गया जहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. डीएस पंचपाल, डॉ. दलीप वार्ष्णेय की टीम ने देर शाम वीडियोग्राफी के बीच चेतन पांडे के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चेतन पांडे के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चेतन पांडे का शव बृहस्पतिवार सुबह अल्मोड़ा पहुंचेगा और कल ही विश्वनाथ घाट में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। अन्य शवों का पोस्टमार्टम देर रात तक होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए थे लापता

13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए गए ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे।

13 जून को शुरू हुआ था शवों को निकालने का काम
13 जून को आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में नंदा देवी गई 18 सदस्यीय हिमवीरों की टीम ने शवों को निकालने का काम शुरू किया। टीम ने 23 जून को सात पर्वतारोहियों के शवों को निकालकर 17800 फीट की ऊंचाई पर अस्थायी कैंप में रखा गया था। इसके बाद सभी शवों को पिंडारी की ओर से मुनस्यारी के मर्तोली की ओर लाया गया।

इसके लिए तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई से पहले शव 18900 फीट की ऊंचाई पर पहुंचाए गए, जहां से सभी शवों को 2 जुलाई की देर शाम बेस कैंप पहुंचा दिया गया था। बुधवार सुबह वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टरों से पहले शव मुनस्यारी हेलीपैड तक लाए गए। इसके बाद बड़े हेलीकॉप्टर से पहली शिफ्ट में चार शव और दूसरी में तीन शवों को पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पहुंचाया गया। यहां पंचनामा भरने के बाद सभी शवों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेज दिया गया।



टीम ने सुबह ही शुरू कर दिया था अभियान
पर्वतारोहियों के शवों को पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लाने के लिए बुधवार सुबह से ही अभियान शुरू हो गया था। सुबह के समय मौसम खराब था। बारिश होने से तड़के अभियान शुरू नहीं हो सका। मौसम में कुछ सुधार होते ही चीता हेलीकॉप्टरों ने बेस कैंप से शवों को लाने का काम शुरू किया। तीन फेरों में लगभग नौ बजे चार शव मुनस्यारी के हेलीपैड पहुंचाए गए। शेष तीन शवों को लाने के लिए फिर चीता हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी।

 

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई 

पर्वतारोहियों के शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की गई। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के निर्देश पर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने वीडियोग्राफर को बुलाया। इसके बाद डाक्टरों ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया। अधिकारियों का कहना था कि दूतावास के मांगने पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी दिल्ली भेजी जाती है। 

हल्द्वानी हेलीपैड से आर्मी के वाहन में मोर्चरी लाए गए शव
पिथौरागढ़ से सात पर्वतारोहियों के शवों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट रहा। हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड से सेना के वाहन से शवों को मोर्चरी लाया गया। हेलीपैड से शव लाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, तहसीलदार पी आर आर्या कोतवाल विक्रम सिंह राठौर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed