फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   danger route of chardham yatra

खतरों के हाईवे पर चल रही चारधाम यात्रा

Sun, 17 Aug 2014 08:26 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 17 Aug 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
danger route of chardham yatra

जोशीमठ और बदरीनाथ धाम के बीच करीब 32 घंटे से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे रविवार को दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। हालांकि मैठाणा, टैया पुल और लामबगड़ में हाईवे खतरनाक हालत में है।

विज्ञापन


लामबगड़ में बीती 16 अगस्त को सुबह चार बजे भारी बारिश के बीच हाईवे अवरुद्ध हो गया था जिसे रविवार को दोपहर एक बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका।

इसके अलावा शनिवार रात को करीब एक बजे पीपलकोटी से छह किमी की दूरी पर स्थित पनईगाड में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। बीआरओ की टीम ने यहां आए बोल्डरों को विस्फोट से उड़ाया।
विज्ञापन


यात्री रहे परेशान
इस दौरान बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। जोशीमठ और चमोली की ओर आने वाले स्थानीय लोगों ने यहां पर पैदल ही आवाजाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के वाहनों की आवाजाही भी यहां पर दिनभर रुकी रही। शाम चार बजे बंद पड़े इस पैच को भी खोल दिया गया।

हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंसा

danger route of chardham yatra

हाईवे के मैठाणा नामक स्थान पर हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंस गया है। यहां पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। भारी ट्रक यहां फंस रहे हैं।

बदरीनाथ थाने के थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खुलने के बाद करीब 150 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं।

बीआरओ के कमांडर निलेश चंदाराना का कहना है कि हाईवे को सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को दोपहर बाद हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया गया है।

गंगोत्री हाईवे वाहनों के लिए खुला

danger route of chardham yatra

ऋषिकेश। बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह गंगोत्री--‌ऋषिकेश हाईवे वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर लगातार तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई।

मार्ग पर कई जगह भूस्खलन की स्थिति है। बीआरओ मलबा हटाने के प्रयास में जुटी है। रास्ता शकनीधार तक करीब-करीब दुरुस्त कर दिया गया है।

दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे कई जगह अवरुद्ध हो गया था। शनिवार शाम तक दोनों रूटों पर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया था।

सुबह बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे सुचारु कर दिया, मगर बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग, तीनधारा आदि क्षेत्रों में अभी भी बंद है। बीआरओ की टीम मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed