फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   danger on madmaheshwar mandir

द्वितीय केदार पर मंडरा रहा आपदा का साया

Sat, 23 Aug 2014 05:30 PM IST
विनोद नौटियाल/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विनोद नौटियाल/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
danger on madmaheshwar mandir

रूद्रप्रयाग की मद्महेश्वर घाटी में रुक-रुककर हो रही बारिश से द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। मंदिर के ऊपर से आ रहा बरसाती गदेरा (नाला) कभी भी यहां तबाही मचा सकता है। मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने इस बारे में बदरी-केदार मंदिर समिति को जानकारी दी है।

विज्ञापन


मंदिर को गदेरे से खतरा
भगवान मद्महेश्वर मंदिर, पुजारी निवास और भंडार गृह को बरसाती गदेरे से खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर गदेरे उफान पर आ रहा है। ऐसे में इसके रुख बदलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि बारिश होने पर मंदिर समिति के कर्मचारी ऊपर जाकर पानी का रुख मोड़ने में जुट जाते हैं, लेकिन बरसाती गदेरे के पानी के डायवर्जन के लिए जल्दी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यह मंदिर की ओर रुख कर सकता है। ऐसे में धाम में तबाही मच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी किए गए थे सुरक्षा उपाय
मद्महेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बरसाती गदेरे से मंदिर और धाम को होने वाले खतरे से बीकेटीसी को अवगत करा दिया है। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।


मंदिर और धाम की सुरक्षा इंतजाम करने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है। पहले भी वन विभाग ने बरसाती गदेरे से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार और पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed