हरिद्वार में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है।
गंगा का स्तर 293.65 मी. रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार सुबह से दोपहर साढ़े 12 बजे जलस्तर में 01 मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। खतरे का निशान 294 मी. पर है।
इससे पहले बुधवार को देहरादून में हुई 126 एमएम बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। पिछले दो दिन से जलस्तर 292.60 के आसपास स्थिर था।
रामगंगा बांध का जलस्तर 353.780 मीटर पार
गुरुवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 292.60 दर्ज किया गया। लेकिन शाम सात बजे जलस्तर में 25 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर 292.85 मी रिकॉर्ड किया गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नरेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को देहरादून में भारी बारिश हुई थी। इससे देहरादून के आसपास की नदियों का पानी भी गंगा में आया। जिसकी वजह से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।
उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही लगातार बारिश रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर बढ़ना जारी है।
गुरुवार को बांध का जलस्तर 353.780 मीटर पहुंच गया है। अधिशासी अभिंयता ज्ञान सिंह के अनुसार मारचूला से बारिश का पानी बांध में आ रहा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर 355 मीटर से कम है, जिसके चलते चिंता की कोई बात नहीं है।