फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Safe Portal: Uttarakhand among top five states in registering cyber cases

साइबर सेफ पोर्टल: साइबर मामलों को दर्ज करने में शीर्ष पांच राज्यों में उत्तराखंड, जारी की सूची 

Wed, 05 Jan 2022 04:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 04:26 PM IST
सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर सेफ पोर्टल भारत सरकार की एक पहल है। यह वर्तमान में साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। इसमें देश की लॉ इंर्फोमेशन एजेंसियों की सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
Cyber Safe Portal: Uttarakhand among top five states in registering cyber cases
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सुरक्षा देने के मामले में उत्तराखंड पुलिस देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। यहां पर आई हर शिकायत दर्ज की गई है। जबकि, इन शिकायतों के आधार पर पांच सौ से अधिक मुकदमें दर्ज किए हैं। मित्र पुलिस का लगातार पांचवा स्थान रहा। साइबर सेफ पोर्टल से जारी सूची में उत्तराखंड पुलिस को यह स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर सेफ पोर्टल भारत सरकार की एक पहल है। यह वर्तमान में साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। इसमें देश की लॉ इंर्फोमेशन एजेंसियों की सूची जारी की गई है। मोबाइल नंबर धोखाधड़ी, बैंक अकाउंट नंबर, वॉलेट आदि की सूचना इस पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इस पोर्टल का इस्तेमाल करने वालों में उत्तराखंड का पांचवा नंबर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वित्तीय साइबर मामलों में पीड़ित को त्वरित राहत दिलाने के लिए ई-सुरक्षा चक्र साइबर वित्तीय हेल्पलाइन-155260 का संचालन एसटीएफ के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में किया जा रहा है। इसके माध्यम से 3759 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई। लोगों के करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये वापस दिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिकायतों के बाद पूरे प्रदेश में वर्ष 2021 में कुल 534 मुकदमें दर्ज किए गए। बता दें कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल यानी एनसीआरपी के अंतर्गत साबिर टिपलाइन के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, आपत्तिजनकर सामग्री को पोस्ट करने वाले यूजर पर नजर रखी जा रही है। इस निगरानी की बदौलत अब चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 55 मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed