{"_id":"63e0a3c666ad27353717f534","slug":"cyber-crime-1-5-lakh-stolen-from-account-by-downloading-anydesk-app-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी
Mon, 06 Feb 2023 02:38 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:38 PM IST
सार
पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान मिले नंबर पर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगाें ने एक व्यक्ति से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रायपुर ने बताया कि दुर्गा प्रसाद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रायपुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गूगल पे से तीन बार एक हजार रुपये का फास्ट टैग रिचार्ज किया, जो तीनों बार फेल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: आउटसोर्स से रखे जाएंगे सीआरपी, बीआरपी, 10 फरवरी की कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
जब 24 घंटे के बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान मिले नंबर पर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए, लेकिन बात करने पर कुछ देर में ही पैसे वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसने खाते में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन