{"_id":"670c625124f07da0aa0c7855","slug":"cross-case-registered-in-case-of-assault-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-524265-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेशी नागरिकों ने जौनसार बावर के मंदिरों के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेशी नागरिकों ने जौनसार बावर के मंदिरों के किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नागरिकों का एक दल शनिवार को हनोल स्थित महासू धाम पहुंचा। वहां उन्होंने देव दर्शन किए। गाइड शेखर रावत से मंदिर व उसकी मान्यता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। धार्मिक मान्यता के हिसाब से मंदिर परिसर में रात भी लगाई। इसके पश्चात रविवार की सुबह अन्य कई मंदिरों में देव दर्शन किए।
गाइड शेखर रावत ने बताया कि ओजोन खोजी अभियान के तहत क्षेत्र में आए फ्रांस, जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया आदि 11 देश के नागरिकों ने अपने क्षेत्र के धर्म व संस्कृति की प्रशंसा की। अपनी क्षेत्र की संस्कृति से प्रभावित होकर उन्होंने ठडियार स्थित पवासी महासू मंदिर, महिंद्रथ स्थित बाशिक महाराज, रायगी स्थित चार महासू के वजीर शेडकुडिया महाराज के मंदिरों में दर्शन कर धर्म का लाभ उठाया। मंदिरों में दर्शन के बाद विदेशी नागरिकों का यह दल मोरी के सांकरी के लिए निकल गया। हनोल मंदिर के मुख्य पुजारी हरिश्चंद्र नौटियाल व मंदिर समिति के सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह राजगुरु ने विदेशी नागरिको के मंदिरों में आगमन पर हर्ष जताया।