फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crocodile killed a man

नानकमत्ता में मगरमच्छ ने किसान को निवाला बनाया

Wed, 14 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Wed, 14 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
crocodile killed a man
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे किसान को देहवा नदी पार करते वक्त मगरमच्छ ने निवाला बना लिया।  

विज्ञापन


मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ज्ञानपुर गौढ़ी निवासी अमरीक सिंह (38) वर्ष पुत्र स्व. हरनाम सिंह देवहा नदी के उस पार से पशुओं के लिए चारा ला रहा था। गौढ़ी घाट पर जैसे ही वह नदी पार करने लगा मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया।

उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। लेकिन तब तक मगरमच्छ अमरीक को लेकर पानी में चला गया था। जानकारी मिलते ही किसान की मां सुमित्रा कौर, पत्नी छिंदर कौर, पुत्र वीर सिंह (14) और तरन सिंह (9), पुत्री संदीप कौर (11) भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और रेंजर आरएस मनराल भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक किसान का कोई पता नही चला था। बता दें कि क्षेत्र में मगरमच्छ का यह दूसरा हमला है। इससे पूर्व दो अगस्त को भी गांव निवासी संदीप सिंह (14) पुत्र लखमीर सिंह को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed