फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crocodile enter in home

घर में घुसा मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

Tue, 08 Jul 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 08 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
crocodile enter in home

लक्सर के भिक्कमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर रविवार तड़के एक मगरमच्छ घुस गया।

विज्ञापन


परिवार वालों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घंटों की मश्क्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर बाणगंगा नदी में छोड़ दिया।

तड़के घर में घुस गया मगरमच्छ

crocodile enter in home

रविवार तड़के भिक्कमपुर गांव निवासी खेमसिंह के घर में एक भारी भरकम मगरमच्छ घुस गया।

शोर शराबा सुनकर मगरमच्छ घर के अंदर बेड के नीचे घुस गया। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिला।

सूचना पाकर डिप्टी वन रेंजर सुरेश कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में मगरमच्छ पर काबू नहीं

crocodile enter in home

डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा नदी मे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी खेड़ी कला, खेडी खुर्द, नरोजपुर, न्यामतपुर आदि गांव में मगरमच्छ घुसने की घटना हो चुकी है।

बीजोपुरा गांव के तालाब में रह रहा मगरमच्छ वन विभाग की टीम के काबू में नहीं आ रहा है।

इस मगरमच्छ ने पिछले दिनों खेड़ीखुर्द निवासी एक नौ वर्षीय बालक को अपना निवाला बनाने की कोशिश की लेकिन गांव के ही तीन बहादुर बच्चों ने उसकी जान बचा ली थी।

डिप्टी वन रेंजर सुरेश कुमार का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed