फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crocodile attack on people.

मगरमच्छ से बचने को अपनाया अनोखा तरीका

Fri, 03 Oct 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Fri, 03 Oct 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
crocodile attack on people.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव में मगरमच्छ ने दो दिन बाद फिर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। एक ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई जबकि दूसरे ने मगरमच्छ पर कपड़े फेंक कर अपना पिंड छुड़ाया। दो दिनों में मगरमच्छ ने तीन लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


दो दिन पहले भी किया था हमला
लक्सर क्षेत्र के अलावलपुर गांव में दो दिन पहले मगरमच्छ ने गांव के मंगल सैनी पर हमला कर दिया था। तब गांव के दो युवकों ने उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मगरमच्छ ने एक बार फिर गांव के दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। सोनू और सचिन शुक्रवार सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इस दौरान मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
सोनू ने किसी तरह से पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई जबकि मगरमच्छ ने सचिन का पैर पकड़ने का प्रयास किया। सचिन ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी पैंट उतारकर मगरमच्छ के मुंह पर फेंक दी जिसके बाद वह भागने में कामयाब रहा।


ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ मुसीबत बन गया है। वन विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद विभाग लापरवाह बना हुआ है।

नहीं पकड़ा जा सका मगर
अलावलपुर में मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। तालाब में पानी अधिक होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। हमारे पास मगरमच्छ पकड़ने के लिए विशेषज्ञ टीम नहीं है। इसके लिए स्थानीय विशेषज्ञों का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छुड़वाया जाएगा।
-अनिल कुकरेती, रेंजर लक्सर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed