फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Murder in khatima uttarakhand

खटीमा: घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, धमकी देकर हमलावर हुए फरार

Thu, 07 Jun 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 07 Jun 2018 12:17 AM IST
 Youth Murder in khatima uttarakhand
murder

जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बुधवार सुबह घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से हत्या कर दी जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। जाते वक्त हमलावर धमकी भी दे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयने के बाद महिला सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सतपाल सिंह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया।



पुलिस को दी गई तहरीर में जंदेली बाजपुरिया कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के ही सतपाल सिंह सहित कुछ अन्य लोग मंगलवार को उसके पिता को सितारगंज ले गए और वहां धोखे से उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मंगलवार शाम इसका विरोध किया तो सतपाल सिंह और उसके साथी मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान किसी तरह मामला शांत हो गया।

 

 Youth Murder in khatima uttarakhand
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लेकिन, बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सतपाल सिंह, जगजीत सिंह, बलदेव सिंह, भगवंत सिंह, हरजिंदर कौर और एक अन्य तलवारों और डंडों से लैस होकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। तलवार और लाठी-डंडों के हमले में उसका भाई बलविंदर सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 हत्या की सूचना पर सीओ कमला बिष्ट, एससएआई जगदीश ढकरियाल, एसआई जितेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सतपाल सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149 (तीनों बलवा) 452 (घर में घुसकर पिटाई), 302 (हत्या), 354क (महिला से छेड़खानी), 323 (मारपीट), 504 औ 506 (गालीगलौज-धमकी) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed