फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young girl shot and dead

कांग्रेसी नेता के घर चली गोली,छात्रा की मौत

Thu, 29 May 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 29 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
young girl shot and dead

हरिद्वार के कनखल की जेवीजी कालोनी, (जमालपुर कलां) में कांग्रेसी नेता के घर संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लगने से छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन


भूमानंद अस्पताल में पांच घंटे तक चले इलाज के बाद छात्रा ने दम तोड़ा। परिजनों ने छात्रा के 12वीं में फेल होने पर गोली मारकर खुदकुशी करने की बात कही है।

विज्ञापन

सात साल से नेता के घर रह रही थीं मां-बेटी

young girl shot and dead

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी पेशे से कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक, प्रॉपर्टी डीलर एवं कांग्रेसी नेता रिंकू यादव के घर मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी वीणा सिंह अपनी पुत्री नेहा के साथ सात वर्ष से रहती है।

वीणा ने रिंकू यादव को फोन से सूचना दी कि नेहा ने खुद गोली मार दी है। आननफानन में घर पहुंचे रिंकू यादव ने नेहा को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया।

एसओ कनखल महेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर मां से घटनाक्रम की जानकारी ली।

फर्श पर खून से लथपथ मिली थी मां को

young girl shot and dead

एसओ ने बताया कि जब छात्रा को गोली लगी तब उसकी मां घर पर थी। गोली की आवाज सुनकर जब वह कमरे में पहुंची तो बेटी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।

मां ने बताया कि उसकी पुत्री इंटर कालेज, धनौरी में 12वीं की छात्रा थी और फेल होने के चलते उसने खुद को गोली मारी है।

एसओ ने बताया घर में ताला लगा होने के चलते घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो पाया है। कांग्रेसी नेता के पास लाइसेंसी हथियार होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस नहीं ले पाई घर की तलाशी

young girl shot and dead

छात्रा नेहा ने गोली किस हथियार से मारी है, ये अभी साफ नहीं हो सका है। इधर, घर स्वामी एवं कांग्रेसी नेता रिंकू यादव ने एयरगन से गोली मारने का दावा किया है। ये भी बताया कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी है।

वहीं, पुलिस हथियार बरामद न होने तक साफ तौर पर कुछ भी बोलने से बच रही है। गोलीकांड के बाद छात्रा को उसकी मां एवं कांग्रेसी नेता ही अस्पताल ले गए थे, लिहाजा पुलिस घर में एंट्री ही नहीं कर पाई।

एसओ महेश जोशी के मुताबिक अभी घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला है। कांग्रेसी नेता को साथ लेकर उसके घर से हथियार बरामद किया जाएगा, क्योंकि घर पर ताले लगे हुए हैं।

लड़की को नेता ने लिया था गोद

young girl shot and dead

कांग्रेसी नेता रिंकू यादव के अनुसार नेहा ने एयरगन से खुद को गोली मारी है। वो अक्सर बंदर भगाने में एयरगन का इस्तेमाल करती थी, उसकी मां ने ही उसे नेहा के गोली मार लेने की सूचना फोन पर दी थी।

मूल रुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले कांग्रेसी नेता ने बताया कि महिला एवं उसकी पुत्री करीब सात वर्ष से उसके साथ ही रह रही है, उसने नेहा को गोद लिया हुआ था।

महिला एवं उसकी पुत्री उसे कहां मिले, इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। यह भी बताया कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी है।

कांग्रेस में होती रही चर्चा

young girl shot and dead

कांग्रेसियों में भी यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेसी नेता रिंकू यादव को कांग्रेस के हर कार्यक्रम में देखा जाता है, इसलिए हर कांग्रेसी इस घटना के बाद रिंकू का फोन घनघनाता रहा।

पोस्टमार्टम में होगा खुलासा
गोली एयरगन से या फिर लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। एसओ महेश जोशी के मुताबिक भूमानंद अस्पताल में छात्रा के पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी, न ही चिकित्सक ये बता पाए कि गोली शरीर में कहां फंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed