{"_id":"57bc6fee4f1c1bc21fd4ffa2","slug":"women-molested-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक लूटी आबरू फिर मुकर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक लूटी आबरू फिर मुकर गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक फैक्ट्रीकर्मी डेढ़ साल से साथ में काम करने वाली युवती की आबरू से खिलवाड़ करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोप है कि युवक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए साफ मना कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत बंदाखेड़ी स्थित एक दवा कंपनी है। उसमें रुड़की निवासी आशीष काम करता है। उसी कंपनी में समीप के एक गांव की युवती भी काम करती थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी पहचान आशीष से हुई थी। आशीष ने उसके साथ पहले दोस्ती की फिर शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
तब से अब तक वह उसकी आबरू से खिलवाड़ कर रहा है। जब उसने शादी के लिए जोर डाला तो मना कर दिया। साथ ही जाति सूचक शब्द भी कहे। युवक की इन बातों को सुनकर वह बेहद परेशान है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन