{"_id":"faaf57672fec785a73a597b014b70f82","slug":"woman-shot-inside-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाशों ने महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाशों ने महिला को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के फतेहपुर में चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने महिला के जाग जाने पर उसे गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कार्पियो से आए थे
थानाक्षेत्र के फतेहपुर निवासी मोहम्मद रफी के घर में सोमवार की रात को कुछ बदमाश घुस गए। बदमाश स्कार्पियों से आए थे। बताया गया है कि घर में घुसे बदमाशों ने मवेशियों को खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान मोहम्मद रफी और उसकी पत्नी सहरीना की आंखे खुल गई। इस पर सहरीना ने शोर मचाते हुए विरोध करने लगी। जिससे गुस्साए एक बदमाश ने तमंचा निकालकर महिला पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली मारकर हुए फरार
बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली सहरीना के पांव में लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
घेराबंदी होती देख बदमाश स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।